छह रजिस्ट्रियां करने के 4 मिनट बाद 45 किमी. दूर लुधियाना में की रजिस्ट्री, तहसीलदार सस्पेंड

जगराओं| दो सप्ताह पहले लुधियाना के पूर्वी तहसील के दफ्तर में बैठकर जगराओं की 6 रजिस्ट्रियां करने वाले तहसीलदार रणजीत सिंह को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। फाइनेंस विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने तहसीलदार रणजीत सिंह को धारकलां पठानकोट में एसडीएम दफ्तर में हाजिरी लगाने और रोजाना डीसी पठानकोट को अपनी हाजिरी रिपोर्ट तक भेजनी होगी। गौर हो कि 17 जनवरी को तहसीलदार रणजीत सिंह ने जगराओं में जो 6 रजिस्ट्रियां दर्ज करवाई थी उन रजिस्ट्रियों में उन्होंने उपभोक्ता के साथ तस्वीरें शाम 5.05 मिनट से लेकर 5.12 मिनट तक करवाई। इसके अलावा उसी दिन 45 किमी दूर लुधियाना पूर्वी दफ्तर में एक रजिस्ट्री तहसीलदार रणजीत सिंह की ओर से शाम 5.16 बजे की गई। वहीं तहसीलदार रणजीत सिंह ने कहा कि लुधियाना में बैठकर जो रजिस्ट्रियां की हैं उसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ है। अगर कोई लेनदेन हुआ है तो इसके बारे में मनप्रीत सिंह ही बता सकता है क्योंकि रजिस्ट्रियां उसी ने चेक की थी। तहसीलदार के आरसी की विजिलेंस जांच शुरू तहसीलदार की सस्पेंशन के साथ ही सरकार ने उनके आरसी मनप्रीत सिंह की भी जांच शुरू कर दी गई है। उक्त 6 रजिस्ट्रियां जो तहसीलदार ने की थीं उन रजिस्ट्रियों पर मनप्रीत सिंह ने चेक करके अपनी मोहर व हस्ताक्षर किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *