दौसा | जिले के हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 15 जनवरी तक छात्रवृत्ति प्रस्ताव अपलोड कर सत्यापन कर निर्देश दिए हैं। डीईओ माध्यमिक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र-2025-26 की सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत विद्यार्थियों के प्रस्ताव बेनीफिशियरी पोर्टल पर ऑनलाइन करने और उनका सत्यापन कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है।


