झालावाड़ के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित इन योजनाओं के तहत अब 31 जनवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। यह विस्तार सत्र 2025-26 के लिए है। इन योजनाओं में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति और अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना जैसी प्रमुख छात्रवृत्तियां शामिल हैं। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राम किशन माली ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन से पहले विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल पर ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करवाना अनिवार्य है। प्रिंसिपल प्रो. रामकल्याण मीणा ने सूचित किया कि आवेदन के दौरान किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी कॉलेज में गठित छात्रवृत्ति समिति के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


