भास्कर न्यूज | जालंधर सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल जालंधर द्वारा साप्ताहिक गुरमत कक्षा कंवर सतनाम सिंह खालसा कॉम्प्लेक्स, बस्ती शेख, मॉडल हाउस रोड में लगाई गई। अभिनीत कौर द्वारा मूलमंत्र का जाप करके कक्षा की शुरुआत की गई। इसके बाद अवतार सिंह ने सत्संगति की महानता और अपने जीवन में अच्छे गुणों को धारण करने के बारे में गुरमत विचारों की सांझ की। कॉलेज के कवीशरी जत्थे द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से संबंधित कवीशरी प्रसंग सुनाया गया। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना (हेड ऑफिस) से सुप्रीम काउंसिल सदस्य बीबी सतिंदर कौर और दविंदर सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और कहा कि जालंधर सर्कल द्वारा चलाई जा रही गुरमत कक्षाएं धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक मां की तरह भूमिका निभाती हैं। इनमें अपने परिवारों सहित भाग लेना चाहिए। कंवलजीत सिंह ने गुरबाणी व्याकरण की कक्षा लेते हुए ‘नानक’ शब्द के प्रयोग के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘नानक’ शब्द केवल एक नाम नहीं, बल्कि व्यक्ति, दर्शन, परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक अर्थ अपने भीतर समेटे हुए है। रछपाल सिंह ने इतिहास की सांझ करते हुए बच्चों को बड़े घल्लूघारे के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने मंच संचालन की भूमिका निभाते हुए कहा कि हमें अपने कीमती व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर गुरबाणी, गुरु इतिहास और गुरमत सिद्धांतों से जुड़ने के लिए इस गुरमत कक्षा में अवश्य उपस्थित होना चाहिए। संगत का धन्यवाद करते हुए कक्षा की समाप्ति की गई। जालंधर | गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में विशेष गुरमत समागम के दौरान चल रही सहज पाठों की श्रृंखला के गुरमत समागम करवाया गया। इस श्रृंखला के अंतर्गत बीबी गुरलीन कौर के परिवार द्वारा लगातार छठे सहज पाठ की संपूर्णता हुई। संगति रूप में नौवें महल्ले के श्लोकों का पाठ किया गया। गुरु घर की ओर से बेअंत सिंह सरहद्दी ने इंदरबीर सिंह को सिरोपा िदया। मंगलवार को सिख कौम के महान योद्धा शाम सिंह अटारी की याद में कवीशरी दरबार करवाया जाएगा। इसमें कविश्र गुरजीत सिंह भट्टल जत्थे सहित कवीशरी वारों द्वारा संगतों को निहाल करेंगे।


