अपाहिज आश्रम में मुफ्त नेत्र जांच कैंप 16 को

भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर और चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने बताया कि यह कैंप प्रोफेसर संत सिंह जी की स्मृति में, बैंकॉक निवासी स्वर्गीय हरभजन सिंह के परिवार के सहयोग से लगाया जाएगा। इस सेवा कार्य में प्रो. संत सिंह की 5वीं पीढ़ी के 12 वर्षीय अर्जन सिंह और 10 वर्षीय कबीर सिंह ने अपनी बचत से लाखों रुपए योगदान दिए। संजय सभ्रवाल और ललित भल्ला ने बताया कि कैंप में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह और डॉ. गगनदीप सिंह मरीजों की जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *