नी मैं नचना नंगली वाले दे नाल… भजन पर झूमे भक्त

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री नंगली सेवा समिति द्वारा नरूला पैलेस में एक शाम नंगली वाले के नाम समागम का आयोजन किया गया। समागम हृदय सम्राट हरिहर बाबा श्री सतगुरु नंगली निवासी भगवान जी के प्रकाश पर्व की खुशी में करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम चौक से नरूला पैलेस तक निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिस पर संगत ने पुष्प वर्षा की और ढोल की थाप पर गुरु जी का स्वागत किया। नी मैं नचना नंगली वाले दे नाल जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। इस समागम में देशभर से आए लगभग 50 संतों ने शिरकत की। इसमें संत सारबोधा नंद, संत ध्यान प्रेमा नंद और संत आत्मशांता नंद सहित अन्य संतों ने गुरु महिमा, सत्संग और भजनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। समारोह में भजन सम्राट मनी भैया, प्यारे लाल और विशाल सरहंद ने भक्तिमय माहौल बनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, शीतल अंगुराल, राजिंदर बेरी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, महिंदर सिंह केपी सहित राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समिति के सेवादार प्रदीप खुल्लर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संतों और संगत का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *