छात्राओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर मांगा आशीर्वाद

भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिले में मां शारदे की प्रतिमाओं का विसर्जन उत्सव हुआ। उत्साह और उमंग से लबरेज छात्र-छात्राओं ने कल बसंत पंचमी को देवी की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन करने के बाद आज विभिन्न झील व तालाबों में विसर्जन कर दिया। शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं के साथ लोग दोपहर 12:00 बजे के बाद विसर्जन यात्रा निकाले जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा, जहां देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल छात्र व अन्य लोग मां शारदे की जयकारा लगाते हुए लगाते हुए आगे चल रहे थे। विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद छात्राओं ने नाम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमाओं को विसर्जित किया और कहा कि हे देवी अगले बरस तू फिर आना। बसंत पंचमी के अवसर पर बड़ा बाजार, झंडा चौक, सेठ मोहल्ला, पंच मंदिर, ग्वालटोली, सरदार चौक, अन्नदा चौक, न्यू एरिया, दीपूगढ़ा, बुंदेल नगर, हाउसिंग कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न मोहल्ले के कई घरों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के साथ ही विभिन्न स्कूल कॉलेज में स्थापित मां शारदे की प्रतिमाओं का उत्साह और उमंग के साथ आज विसर्जन कर दिया गया। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी शहर में हैं जो कल नहीं बल्कि परसों सोमवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे ऐसे लोगों की तादाद मुश्किल से 20% होगी। विसर्जन जुलूस में छात्र, बच्चे, नौजवान सभी लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि अब बसंत का आगमन हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *