न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया

भास्कर न्यूज | हजारीबाग झील परिसर, स्थित कर्पूरी चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है और उन्होंने समाज में समान अधिकार, शिक्षा और अवसर की लड़ाई को मजबूत आधार प्रदान किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नाई समाज के जिला अध्यक्ष छेदी ठाकुर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच की अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, नाई समाज के सचिव श्रीकांत ठाकुर ,उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर, संयुक्त सचिव रामदेव ठाकुर ,उपाध्यक्ष रामस्वरूप ठाकुर ,संयुक्त सचिव महेंद्र ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अर्जुन शर्मा, नागेंद्र शर्मा, विनोद ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, हीरा ठाकुर, राकेश शर्मा,भोला भगत,शैलेश चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *