छात्राओं ने शैक्षणिक यात्रा की

जालंधर| पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन में आईक्यूएसी के मार्गदर्शन में ट्रिप्स एंड टूर समिति ने माता बगलामुखी, शिवबाड़ी, माता चिंतपूर्णी और चोहल डैम की शैक्षणिक और धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 50 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को बहुमूल्य सांस्कृतिक जानकारी दी गई। यात्रा ने छात्राओं को इन पवित्र स्थानों की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक महत्व को जानने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं ने माता चिंतपूर्णी, बगलामुखी, शिवबाड़ी सहित शक्तिपीठों की पूजा की। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने समिति द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों के क्षितिज को व्यापक बनाने और उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समझ को बढ़ाने में ऐसे टूर के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *