जालंधर| संस्कृति केएमवी स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्यार को खूबसूरती से व्यक्त किया। बच्चों ने मदर्स डे पर कार्ड बनाए। हर तरह के रंग में अपनी शुद्धतम भावनाओं को उकेरा। छात्रों द्वारा तैयार किए गए फूलों के गमले के प्रत्येक फूल की हर पंखुड़ी उनकी माताओं से हर दिन मिलने वाली देखभाल, धैर्य और अटूट समर्थन का प्रतीक थी। फ्रिज मैग्नेट प्रतियोगिता भी करवाई जहां छात्रों ने रंगीन और सार्थक उपहार बनाए। वहीं बच्चों ने एआई के जरिए माताओं के चित्र बनाए। इस मौके पर प्रिंसिपल रचना मोंगा ने कहा कि एक बच्चे के जीवन में मां का प्यार सबसे पहली सीख होती है। उन्होंने कहा कि इस दिन का जश्न इस बात का एक मार्मिक प्रदर्शन है कि छात्रों ने किस तरह रचनात्मक और दिल से की गई कलात्मकता के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये रचनाएं सिफ कला परियोजनाएं नहीं थीं बल्कि गहरी भावनाओं, प्यारी यादों और सच्ची कृतज्ञता से भरी हुई थीं।


