छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार:बंगाल में लोकेशन मिली, भोपाल में छिपा था; बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था। उसकी आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में ट्रेस की गई थी। जबकि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। नबील के पकड़ में आने के बाद अब केस में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें फरहान, साद, अली और साहिल शामिल हैं। वहीं, छठे आरोपी अबरार की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार गई है। पुलिस को चकमा देकर बंगाल से भोपाल आ चुका था
आरोपी नबील बेहद शातिर है। वह पुलिस को चकमा देकर बंगाल से भोपाल आ चुका था। उसे यकीन था कि पुलिस उसकी तलाश बिहार और बंगाल में करेगी। भोपाल में छिपेगा तो किसी का ध्यान नहीं जाएगा, क्योंकि यहां से भाग चुका है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। लैपटॉप को भी जब्त किया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने डिटेल पूछताछ के लिए उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर दिया है। गैंग का मास्टरमाइंड फरहान नबील खान के ही कमरे का इस्तेमाल छात्राओं से रेप करने के लिए करता था। लड़कियों को कमरे में बुलाते थे अबरार और नबील
पूरे केस के पांचवें और छठवें नंबर के इन दोनों आरोपियों की भूमिका भी अहम हुआ करती थी। दोनों ही आरोपी लड़कियों को अपने कमरे में कभी पढ़ाई, तो कभी पार्टी के नाम पर बुलाया करते थे। यहां पहले से फरहान और अन्य साथी मौजूद होते थे। कमरे की खास जगहों पर पहले से ही वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर मोबाइल सेट कर दिए जाते थे। पार्टी के नाम पर लाउड म्यूजिक के साथ गांजे से भरी सिगरेट लड़कियों को दी जाती थी। फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते थे सभी आरोपी
मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियोज को फरहान, अबरार, नबील और अली एक-दूसरे से शेयर करते थे। लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी
सभी आरोपी अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव रखते थे। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी यही करते थे। नबील खान के बाद अब पुलिस को अबरार की तलाश
नबील की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम छठे आरोपी अबरार की तलाश में बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालांकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। फंडिंग कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस
फरहान, अली, साद और साहिल सभी बेहद साधारण परिवारों से हैं। इसके बाद भी फरहान साढ़े तीन लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक के साथ महंगे फोन रखने का शौकीन था। ठीक इसी तरह अन्य आरोपियों का लाइफ स्टाइल भी था। शहर के महंगे रेस्टोरेंट में उनका बैठना-उठना था। रोजाना हजारों रुपए खर्च किया करते थे। पुलिस को आरोपियों के क्रिकेट के सट्‌टे से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। लिहाजा, पुलिस आरोपियों के फंडिंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- पोर्न साइट्स पर छात्राओं के वीडियो बेचने वाला था फरहान:भोपाल में हिंदू छात्राओं के रेप केस में खुलासा; आरोपी अबरार और नबील ने दिया आइडिया
रेप के आरोपी का पिता बोला- ऐसी औलाद नहीं चाहिए:बहनों को जमाने से बचने की नसीहत देता; खुद निकला 6 लड़कियों का दुष्कर्मी
भोपाल रेप-लव जिहाद मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई:आरोपी के मोबाइल में मिला वीडियो; राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा जांच
हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपियों को कोर्ट में पीटा:भोपाल में पेशी के दौरान भगवा गमछा डालने पर भड़के वकील; करीब 4 घंटे चला हंगामा
डांस क्लास में सिर्फ गरीब हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन:हाई प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाते; फिर नशीला ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे
इंजीनियरिंग स्टूडेंट 2 बहनें कैसे फंसी लव-जिहाद में:सहेली ने फरहान से दोस्ती कराई; दोनों बहनों के वीडियो बने, कॉलेज छोड़ना पड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *