बूंदी| शहर के बाईपास रोड स्थित राजेश पायलट क्षत्रिय वीर गुर्जर छात्रावास में देवनारायण गुर्जर विकास संस्थान की बैठक हुई, जिसमें बच्चों के मेस की सुविधा रविवार से शुरू की गई। संस्थान के जिलाध्यक्ष महावीर चांदना, जिला संयोजक सतीश गुर्जर, उपाध्यक्ष भरत गुर्जर खाटरा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर ने शुभारंभ किया। जिला संयोजक सतीश गुर्जर ने राजेश पायलट, कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला व देवलाल चांदना के विचारों को जिंदा रखने के लिए शिक्षा के सुधार पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी रवि गुर्जर ने बताया कि महासचिव महावीर कोली, दिलीपसिंह गुर्जर, संगठन मंत्री जीतमल दायमा, समन्वयक रामलाल गोचर, जिला सचिव जगदीशप्रसाद कोली, शहर अध्यक्ष ओम निटेड़ा, व्यवस्थापक मोहनलाल कटारिया, तालेड़ा तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण, प्रोफेसर लेखराज गुर्जर, गुर्जर छात्रावास वार्डन मनराज गुर्जर, व्यवस्थापक राजू उमरवाल, तालेड़ा तहसील उपाध्यक्ष सुरेंद्र, छात्रफोर्स अध्यक्ष विकास गुर्जर, लेखराज गुर्जर, भगवान गुर्जर, अभिनव गुर्जर, धनराज गुर्जर शामिल रहे।


