बूंदी| हर वर्ष की भांति सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरेतवाली महादेव मंदिर के बाहर माघ पूर्णिमा पर होलिका रोपण किया गया। समाजसेवी कालू कटारा ने बताया कि होली रोपण के साथ ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने से रोजाना मंदिर पर होली के भजनों पर गुलाल व फूलों की होली खेली जाएगी। 2 मार्च को होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। श्रीरेतवाली महादेव पर करीब 80 वर्ष से होलिका दहन होता आ रहा है। पूर्व उप सभापति संतोष कटारा, ललित जैन, मोनू राठौर, प्रदीप श्रीमाल, संजय दाखेड़ा, लटूर मेघवंशी, घासीराम चौधरी, मोहन राठौर, सत्यनारायण कुशवाहा, प्रकाश नायक, महादेव गुर्जर, कमलेश मीना शामिल रहे।


