मीणा समाज की कलशयात्रा 20 को

बूंदी| अखिल भारतीय श्रीमीणा समाज विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्रीमत्स्य भगवान मंदिर में की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा छरकवाड़ा ने की। सचिव रामस्वरूप मीणा ने बताया कि 20 फरवरी को कलशयात्रा, 21 फरवरी को भजन संध्या और 22 फरवरी को शोभायात्रा निकालने सहित श्रीमत्स्य भगवान जयंती महोत्सव और वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं। जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सचिव रामस्वरूप मीणा, बूंदी तहसील अध्यक्ष सौभाग मीणा, युवा अध्यक्ष जयप्रकाश मीणा, युवा कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी मीणा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, शहर अध्यक्ष हेमंत मीणा, गोपाल मीणा, भंवरलाल मीणा, लोकेश मीणा, मुकेश मीणा, चेतराम मीणा, इंद्रजीतसिंह मीणा, महादेव मीणा, अशोक मीणा, भैरूलाल मीणा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *