जिलेभर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में शोभायात्रा-कलशयात्रा निकाली गई, छत्रपुरा में तीन शोभायात्रा का संगम

भास्कर न्यूज | बूंदी छत्रपुरा बस्ती में हिन्दू सम्मेलन बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कलशयात्रा, अखाड़े, वीरांगनाओं की झांकियां निकाली गई। तीन जगह से कलश यात्राएं निकाली, जिनका एक जगह संगम हुआ। इसमें समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए और पुष्पों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश महाराज, संत अच्युतानंद हरिद्वार वाले, अध्यक्ष मोहन राठौर, मातृशक्ति भारती शर्मा, कालूलाल जांगिड़, डॉ. एनके जैतवाल व डॉ. वीएन माहेश्वरी शामिल रहे। मुख्य वक्ता के रूप में कमलेश महाराज ने कहा कि हमें पांच बातों का विशेष ध्यान रखना है। अपने सनातन धर्म की रक्षा में हमें तत्पर रहना है, प्रकृति प्रेमी बनना है, भगवान राम के आदर्शों पर चलना है, वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को लेकर हमें आगे बढ़ना है। उन्हांेने कहा कि जात-पात की करो विदाई हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई। डॉ. ललित शर्मा ने संघ के बारे में समाज को प्रेरित किया। ब्रह्मानंद शर्मा व जगदीश सैनी ने काव्य प्रस्तुत किया। सम्मेलन समिति अध्यक्ष मोहन राठौर ने सभी हिंदुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश मंडोवरा की ओर से किया गया। सभी युवा शक्ति, मातृशक्ति का चेतन पंचोली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नैनवां रोड पर माटूंदा रोड राधाकृष्ण मंदिर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड और नवजीवन संघ स्थित बालाजी के मंदिर में हिन्दू सम्मेलन हुआ। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कलशयात्रा व शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद सभा हुई। माटूंदा तिराहा स्थित बालाजी के मंदिर से कलशयात्रा निकाली। युवा जयश्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा बालाजी के मंदिर से नैनवां रोड से गेट नंबर 6 इंद्रा कॉलोनी, धुधेश्वर महादेव मंदिर के सामने से होती हुई माटूंदा रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां धर्मसभा हुई। धुधेश्वर महादेव नवयुवक मंडल ने ड्रोन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी तरह चित्तौड़ रोड स्थित शिवाजी बस्ती में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य मार्गों में कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बाबा लखनदास महाराज व बाबा श्रवणदास महाराज बग्घी पर चल रहे थे। उदालिया की डूंगरी स्थित पर्वतेश्वर बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर धर्मसभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पावर हाउस टीचर कॉलोनी, न्यू मानसरोवर कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी के लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता इंद्रा शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्ष देवीलाल जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया। संचालन हेमेंद्र शर्मा ने किया। महाराणा प्रताप बस्ती का हिन्दू सम्मेलन रविवार को हुआ, जिसमें कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा बुलबुल के चबूतरे से शुरू हुई जो तिलक चौक, चौमुखा बाजार, सदर बाजार, मोची बाजार, मल्लाशाह के मंदिर से विट्ठल भवन पहुंची। गायत्री महायज्ञ में 101 जोड़ों ने भाग लिया और विश्व मंगल की कामना की। इस के बाद धर्मसभा हुई। बूंदी. हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य बाजारों में महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *