नागौर| माली समाज विकास संस्थान छात्रावास गोटन की छात्रावास लोकार्पण व राजस्थान प्रदेश माली महासभा के सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। माली समाज के बालकिशन भाटी में बताया कि बुधवार 19 फरवरी को आयोजित होने वाला यह समारोह बड़ा रामद्वारा सूरसागर, जोधपुर के महंत डॉ. परमहंस राम प्रसाद महाराज के सान्निध्य में होगा। जिसमें बासनी सैजां के महंत रामविलास दास साहब, लवारी के महंत रामविलास दास साहब, मेड़ता रोड के रामद्वारा महंत मोहनराम महाराज, महंत गोवर्धन दास महाराज व संत प्रीतमदास महाराज भी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मौजूद रहेगें।


