पति के साथ भरतपुर में ही रहना चाहती थी दोनों में कहासुनी के बाद फंदे पर झूली, मौत

भास्कर न्यूज | नागौर शहर के सोनीजी की बाड़ी स्थित मकान में एक विवाहिता ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहा शर्मा (30) पुत्री राधाचरण शर्मा की अपने पति अंकित शर्मा के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निजी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर काम करने वाले पति अंकित शर्मा की हाल ही में पोस्टिंग भरतपुर हुई थी और पत्नी नेहा भी साथ में जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर नेहा ने घर में ही कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। मगर वजन अधिक होने के चलते वो घायल अवस्था में नीचे गिरी तो पति ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उन्हें पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नेहा ने शनिवार को शाम करीब सवा सात बजे घरवालों को फोन पर बचाने की गुहार लगाते हुए बात की थी। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *