बदलेगा मौसम, कल बारिश हो सकती है , दिन का पारा 32 डिग्री तक रहा

भास्कर न्यूज । नागौर / बासनी प्रदेश में मौसम में बदलाव होने लगा है। साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस प्रकार मौसम विभाग ने 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसमें कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नागौर में न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री गिरकर 9.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में इस बार गर्मी जल्द शुरू होने की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते एक बार फिर तापमान गिर सकता है। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 18 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसमें नागौर जिला भी शामिल है। फिलहाल दिन में गर्मी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *