विवाह सम्मेलन के विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रम व अनुष्ठान के लिए महिला मंडल का गठन किया गया है। इस महिला मंडल में इंदु चौधरी, डॉ. राजेश्वरी सांखला, कमला चारण, डॉ. हेमलता गहलोत, रेखा रांकावत, सरिता चांडक, लूणी नायक, डॉ. पूर्णिमा कात्याल, नीलू खङलोया, डॉ. अनुपमा कौशिक, पूजा सोनी, लाजवंती, विमला चौधरी व प्रेरणा तेजस्वी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विवाह समारोह के घृतपान, विनायक, झिलमिल आरती व तोरण आदि व्यवस्था को विधि विधान पूर्वक व लोकगीतों के साथ संपन्न करवाने के निमित्त आयोजित महिला मंडल में पिंकू वर्मा, आरती सोलंकी, रेणु तनेजा, दीपा चौधरी, अनु जांगिड़, गुनगुन, वंदना सोनी, संगीता सेन, ज्ञान लता सैनी, सुमित्रा बिश्नोई, गौरीगुंद, रूपा कंसारा, मधु सोनी, मोनिका मेघवाल, इंदिरा सुथार, कांता भार्गव, किशोर कंवर, अंजना अग्रवाल, मोना शर्मा, अनुराधा पित्ती, राजश्री सोनी व धीरज लालणेचा को भी महिला मंडल में शामिल किया गया है। समिति के प्रचार मंत्री बुद्धाराम नायक ने बताया कि आयोजन समिति का अध्यक्ष लोकेश टाक को बनाया है। वहीं, सुमिता सिद्ध व अरविंद अग्रवाल महामंत्री होंगे। जबकि उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, रामदेव देवाल, दौलत राम सारण, जगदीश देवल व विजय शंकर अग्रवाल को बनाया है। मंत्री के रूप में शिवकुमार राव, कुंभाराम सियाग, मोनिका जावा, हनुमान मित्तल व मुकुंद पित्ती होंगे। आयोजन समिति में कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रहलाद भाटी, सुरेंद्र सोलंकी व नंदकुमार शर्मा संभालेंगे। आयोजन समिति के संरक्षक कृपाराम गहलोत, पुरुषोत्तम राजवंशी, भवानीशंकर रांकावत व पवन जोशी होंगे। भास्कर न्यूज | नागौर सेवा भारती समिति की ओर से लगातार दूसरे साल सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी समाजों के योग्य वर-वधू का एक ही जगह पर सभी व्यवस्थाओं के साथ विवाह कराया जाएगा। इस विवाह में 11 जोड़ों ने पंजीयन कराया है जिनका विवाह अब 1 मार्च को दूज पर कराया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष नागर भार्गव ने बताया कि पिछले साल समिति ने चार जोड़ों का विवाह कराया था। इस साल पंजीयन कराने वाले प्रत्येक परिवार से 5100 रुपए लेकर विवाह का आयोजन किया जा रहा है। हर परिवार अपने साथ परिवार के 35 सदस्यों को ला सकता है। विनायक से लेकर तोरण तक की सभी रस्मों की व्यवस्था समिति की महिलाएं ही संभाल रही है। विवाह का आयोजन 1 मार्च को दूज पर किया जाएगा। जिसमें बारातें सुबह 8 बजे शहर में स्थित खंडेलवाल भवन से रवाना होकर 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास पहुंचेगी।


