भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार भारती विद्या मंदिर रवान में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद जयघोष के नारे लगाए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि सुरेन्द्र साहू द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने शारीरिक व्यायाम, योगासन और डंडा चालाने का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद देशभक्ति और संविधान आधारित गीत, कविताएं, भाषण, नृत्य, और हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कक्षा 5 की छात्रा मोनाली वर्मा ने भरथरी शैली में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में पुरस्कार बांटे गए।


