बोकारो | आदर्श विद्या मंदिर चास के छात्रों ने बोकारो जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 में आयोजित की गई थी। अंडर-18 वर्ग में विद्यालय के छात्रों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। रजत पदक विजेताओं में अमित कुमार व अशफाक नूरानी, कांस्य पदक विजेताओं में भवानी मुखर्जी, देवाशीष दुबे आदि शामिल हैं।


