बोकारो । दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर चीराचास स्थित प्राप्ति इस्टेट आवासीय परिसर में प्राप्ति इस्टेट वेलफेयर समिति ने बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा का आयोजन धूमधाम करने का निर्णय लिया गया। बीते साल पूजा आयोजन के दौरान हुए आय-व्यय को समिति के अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।


