बैकुंठपुर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक भइया लाल राजवाड़े ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला कोरिया के छात्र सिद्धांत सिंह, पिता प्रकाश सिंह ने सत्र 2024-25 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य की प्रावीण्य सूची में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अभिनंदन बड़ेरिया, आत्मज आलोक बड़ेरिया ने सत्र 2024–25 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट उपलब्धियों पर दोनों छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए गए।


