2 लाख के रोलिंग पेपर जब्त, 9 दुकानें सील:‘गोगो पेपर’ नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा सेवन में इस्तेमाल होने वाले ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कार्रवाई में करीब 2 लाख रुपए के रोलिंग पेपर जब्त किए गए हैं, वहीं COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानों को सील किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर और डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ऐसे पान ठेले और गुमटियों को चिन्हित किया गया, जहां युवाओं को नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री खुलेआम बेची जा रही थी। गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाला ‘गोगो पेपर’ जब्त पुलिस जांच में सामने आया कि शहर के कई इलाकों में ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ और चिलम की बिक्री हो रही थी, जिनका इस्तेमाल गांजा की सिगरेट (जॉइंट) बनाने में किया जाता है। नॉर्थ जोन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में रोलिंग पेपर जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानें सील अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने COTPA एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास अवैध रूप से तंबाकू, हुक्का फ्लेवर और नशे से जुड़ी सामग्री बेचने वाले 9 संस्थानों को सील कर दिया गया। सप्लाई चेन तक पहुंची पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रोलिंग पेपर और हुक्का सामग्री की सप्लाई चेन का भी खुलासा किया है। पूछताछ में थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जो शहर में इन सामग्रियों की अवैध सप्लाई कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन मुख्य कड़ियों पर भी छापेमारी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *