बोकारो | चिन्मय विद्यालय में गुरुवार को सीबीएसई के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाले नए पाठ्यक्रम एवं नियमों की जानकारी देने के लिए अभिभावक संवाद सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों से अवगत कराया। बताया कि रटंत शिक्षा के बजाय अब व्यावहारिक, कौशल-आधारित और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान सचिव महेश त्रिपाठी, वरीय उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि कक्षा 9 से छात्रों के लिए सात विषय अनिवार्य होंगे, जिन्हें मुख्य अकादमिक विषय आदि तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।


