बोकारो | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-2ए में गुरुवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन की चिकित्सकों की टीम ने निशुल्क दंत जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वास्थ्य एवं मुख स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने तथा दांतों की देखभाल संबंधी आवश्यक जानकारी दी। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों में दंत संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ आगे उपचार कराने की सलाह भी दी गई।


