छात्रों के लिए 5 दिन चला कॅरियर मेला, मिली नई राहें

दीवड़िया|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवड़िया में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पांच दिवसीय करियर मेला और काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। पहले दिन डॉ. आशीष विश्वकर्मा ने करियर काउंसलिंग का परिचय दिया। उन्होंने शैक्षणिक संकायों के साथ स्थानीय उद्योगों की जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. रामेश्वर कुंभकार और रविशंकर वर्मा ने करियर से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। सुदीप पटेल ने आईटी, पॉलिटेक्निक और व्यवसायिक शिक्षा में अवसरों पर बात की। तीसरे दिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र से शुभम त्रिपाठी ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने एमपीपीएससी, यूपीएससी, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी मार्गदर्शन दिया। चौथे दिन भविष्य की योजना, बीमा और वित्तीय साक्षरता पर चर्चा हुई। आखिरी दिन भविष्य में मांग वाले करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *