छात्रों को कुष्ठ रोग को दूर करने , शुरुआती पहचान व उपचार के बारे में जानकारी दी

लुधियाना| जिला स्वास्थ्य सोसायटी (एनएलईपी) द्वारा स्टेट लेप्रोसी ऑफिसर चंडीगढ़ और सिविल सर्जन लुधियाना के निर्देशन में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सरकारी स्कूल शाहपुर रोड, 1ए शाहपुर रोड, सरकारी हाई स्कूल शाहपुर रोड, सरकारी कन्या हाई स्कूल लक्खड़ बाजार और सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल, डिवीजन नंबर 3 लुधियाना में मैजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर जगदेव अलार्म द्वारा प्रस्तुत इस मैजिक शो का उद्देश्य कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना, शुरुआती पहचान और उपचार के बारे में जानकारी देना तथा समाज में प्रभावित लोगों को स्वीकृति दिलाना था। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोहिंद्रा ने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, सतत उपचार और सामाजिक स्वीकृति इस बीमारी से जुड़ी गलत धारणाओं को समाप्त करने में मददगार हो सकते हैं। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, डॉ. प्रीति गौतम ने कहा कि वे कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों का समर्थन करें और इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *