पार्थ शर्मा ने मिस्टर और गुरशीन कौर ने मिस फेयरवेल का टाइटल जीता

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड के स्टाफ और ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने शिक्षकों और छात्रों के साथ आगामी एसएससीई-2025 परीक्षा में छात्रों की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद हवन किया। ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स ने प्रस्तुतियों से अपने वरिष्ठों का भरपूर मनोरंजन किया। बारहवीं के स्टूडेंट्स ने भी स्कूल में बिताए अपने बचपन के खट्टे-मीठे पलों को याद करते हुए अपनी अविस्मरणीय स्कूली यात्रा का जश्न मनाया। मिस्टर ज्वेल मिस्टर फेयरवेल का खिताब पार्थ शर्मा, मिस पर्ल मिस फेयरवेल का टाइटल गुरशीन कौर ने जीता। मिलियन डॉलर मुस्कान शगुनदीप कौर, फिटनेस आइकन कबीर वर्मा, मिस्टर हैंडसम गौरांश सिंह, मिस एलिगेंट रिधिमा अरोड़ा, मिस्टर कॉन्फिडेंट राघव कुमार,मिस कॉन्फिडेंट एश्नूर कौर, प्रशंसा पुरस्कार तहजीब ने जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *