राजवीर सिंह ने मिस्टर और इशमीत कौर ने मिस जीएनआई का खिताब जीता

लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन से हुई, जिसमें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रिंसिपल गुरमंत गिल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कड़ी मेहनत व समर्पण से कुछ भी हासिल करने की बात कही।11वीं कक्षा के छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 12वीं के छात्र बेहद आकर्षक परिधानों में खुशी से सराबोर नजर आए। रैंप वॉक और मॉडलिंग सेशन ने समा बांध दिया। बारहवीं के छात्रों ने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राजवीर सिंह को मिस्टर जीएनआई और इशमीत कौर को मिस जीएनआई के खिताब से नवाजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *