भास्कर न्यूज |लुधियाना सदर थाना पुलिस ने देर रात राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 7 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा और हथियार भी बरामद किए हैं। एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर डी-मार्ट के पीछे से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र रणजोत सिंह, निवासी आलमगीर, बलवीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी गणपति एन्क्लेव, लोहारा रोड और गुरभेज सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, धांधरा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी हरप्रीत सिंह और बलवीर सिंह पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका दो दिन का रिमांड लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


