छात्रों को जीवन में अनुशासन व संस्कारों का महत्व समझने के लिए किया प्रेरित

रांची|आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली कैंट में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘कैलाइडोस्कोप- 2025’ का आयोजन बड़े उत्साह से हुआ। पहले दिन ब्रिगेडियर राजकुमार और दूसरे दिन मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्रों ने शिव वंदना से लेकर अंग्रेजी नाटक और भारतीय इतिहास की झलकियां (मौर्य साम्राज्य से 2050 तक की भविष्य की कल्पना) रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा पेश की। समूह नृत्य, गान और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरोजिनी नायडू सदन को प्रथम पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कृत किया और उन्हें जीवन में अनुशासन और संस्कारों का महत्व समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *