फन कैसल में 29 से जिंगल्स 2026

नए साल के स्वागत को लेकर रातू स्थित छोटानागपुर फन कैसल पार्क में पांच दिवसीय जिंगल्स 2026 का शुभारंभ सोमवार को होगा। पांच दिन चलने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में पर्यटकों और दर्शकों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें जीतनेवाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पार्क के निदेशक नितेश नाथ शाहदेव ने बताया कि यहां लोग परिवार के साथ आते हैं। जिंगल्स के दौरान यहां शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक फन गेम का आयोजन किया जाएगा। बड़ों और बच्चो के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को ऑन द स्पॉट पुरस्कृत किया जाएगा। हर रोज बच्चे डांस व सिंगिंग का जलवा बिखेरेंगे। यहां अलग-अलग राइड्स की व्यवस्था है। इसके साथ ही पार्क के अंदर लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *