फोन पर धमकी जैसी बातें भाजपाई स्क्रिप्ट : कांग्रेस

रांची| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा सांसद आदित्य साहू के बयानों को सिरे से खारिज किया है। कहा है कि भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे अब मनगढ़ंत कहानियों और फर्जी दावों का सहारा ले रहे हैं। फोन पर धमकी और प्रताड़ना जैसी बातें सिर्फ भाजपाई स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं, ताकि विकास से ध्यान भटकाया जा सके। कहा कि अगर कहीं कोई शिकायत है, तो प्रशासन उसकी जांच कर रहा है। लेकिन, भाजपा नेता संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *