छात्रों ने इंस्पायर अवॉर्ड में चमकाया परचम

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, उधम सिंह नगर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2024-25 में विद्यालय को गौरवान्वित अनुभव करवाया। जिसमें संपूर्ण पंजाब से चयनित 421 परियोजनाओं में से हमारे विद्यार्थियों की दो परियोजनाओं ने 20 हजार (प्रत्येक परियोजना के लिए 10 हजार) का नगद पुरस्कार प्राप्त किया और प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह बनाई। इस परियोजना में मेधावी नवोदित वैज्ञानिकों ने अपने असाधारण कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए प्रशंसा अर्जित की। कक्षा 10 के गर्व ने फेसिलिटेटर रोबोट व कक्षा 9 के माधव मित्तल ने स्मार्ट ग्रेन मैनेजमेंट में विजेता रहे। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह रावत के अथक प्रयासों की भी सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *