नर्सरी के बच्चों ने मां के लिए गीत गाए

लुधियाना |बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘ए डे विद मॉम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्यार भरी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भावनात्मक हो गया। माताओं के लिए ग्रेसफुल रैंप वॉक, कुक विदाउट फायर चैलेंज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फ्लावर अरेंजमेंट, ग्रीटिंग कार्ड डिजाइनिंग और गिफ्ट रैपिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अनुजा कौशल ने मातृत्व की शक्ति को नमन करते हुए कहा कि मां का प्रेम केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों को आकार देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *