भास्कर न्यूज | लुधियाना ट्रेन निकलने के बाद जल्दबाजी में ई -रिक्शा चालक ने रेलवे फाटक ही तोड़ डाला। इसके बाद वह ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। तुरंत गेटमैन ने इस बारे में आला अधिकारियों को बताया। इसके बाद तुरंत फाटक को मरम्मत करवाई गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा कब्जे में लिया। बाद में चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि घटना सोमवार की है। शास्त्री नगर रेलवे फाटक पर ई रिक्शा के चालक राजविंदर ने लापरवाही से रेलवे फाटक तोड़ डाला। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


