लुधियाना| बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट के शैक्षणिक वर्ष 2024 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स विभाग के राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी एकमप्रीत सिंह को बरनाला स्पोर्ट्स एवं सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा अकादमिक और स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी की सिल्वर जुबली के अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, टंडन ग्रुप बरनाला, लायंस क्लब बरनाला सुप्रीम और सिटी यूनिवर्सिटी ग्रुप द्वारा इस होनहार विद्यार्थी को उसकी शानदार सफलता के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


