छात्रों ने कविता व पोस्टर से आभार जताया

लुधियाना| आत्म पब्लिक सीसे स्कूल में श्रमिक दिवस पर सभी सहयोगी कर्मियों के सम्मान में विशेष आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा से शुरू हुए कार्यक्रम में अध्यापिका गीतिका ने श्रमिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। कक्षा 11 के छात्रों ने गीत प्रस्तुत कर श्रमवीरों को सम्मान दिया, जबकि कक्षा 9 की छात्रा मिशिका ने ‘मजदूर हूं मैं, मजबूर नहीं’ कविता के माध्यम से आभार जताया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने श्रमिकों के संघर्ष को समर्पित प्रस्तुति दी और कक्षा 7 के छात्रों ने पोस्टर बनाकर संदेश दिया। स्कूल अध्यक्ष संजीव हीरा लाल जैन, निर्देशक डॉ. बी.डी. बुद्धिराजा और प्रिंसिपल बंदना सेठी ने सभी सहयोगी कर्मियों को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया। छात्रों को परिश्रमी व्यक्तियों का सम्मान करने की प्रेरणा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *