लुधियाना| हजूरी बाग कॉलोनी स्थित वीनस इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को श्रम दिवस उत्साह से मनाया गया। प्रिंसिपल सुरेश कुमारी ने बच्चों को बताया कि इसकी शुरुआत 1886 में अमेरिका में हुई थी और यह मजदूरों के सम्मान व अधिकारों के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के संघर्ष से ही आज 8 घंटे की काम की सीमा तय हुई है। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा पहनकर मजदूर वर्ग को सम्मान दिया और सेविकाओं को हस्तनिर्मित कार्ड व फूल भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों ने श्रमिकों की महत्ता, समाज में उनके योगदान और उनके सम्मान की आवश्यकता को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यापिकाएं शमा, रजनी, रोजी, रीतू और ममता भी मौजूद रहीं। देश की प्रगति में मजदूरों की भूमिका को लेकर सभी ने एकजुटता दिखाई।


