छात्रों ने जाना हल्दी से उद्यमिता का सफर

अमृतसर| विश्व उद्यमी दिवस पर श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए माझा हल्दी प्रसंस्करण संयंत्र, चोगावां का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान और सीएओ डॉ. संजय महाजन के नेतृत्व में इस दौरे का मकसद छात्रों को कृषि में उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना था। करम सिंह और यादविंदर सिंह के स्वामित्व वाले इस संयंत्र में छात्रों को हल्दी की खेती, कटाई, प्रसंस्करण और उसे बाजार के लिए तैयार करने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई। छात्रों ने जाना कि कैसे खेती को उद्यमिता के साथ जोड़ा जा सकता है। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने करम सिंह और यादविंदर सिंह का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *