छात्रों ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन:रायगढ़ में पूरक परीक्षा के परिणाम से हुए असंतुष्ट, उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति और मुल्यांकन की मांग

छत्तीगसढ़ के रायगढ़ जिला में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में आज छात्र नेताओं के साथ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य परीक्षा में फेल होने के बाद पूरक परीक्षा में कम नंबर दिए जाने से छात्र नाराज थे। जहां जांजगीर-चांपा जिला के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय का घेराव कर दिया। छात्र नेताओं के साथ जांजगीर-चांपा जिले के चार कॉलेजों से जुड़े छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि गणित विषय में पहले उन्हें जानबूझकर फेल किया गया और पूरक परीक्षा में भी अंक नहीं बढ़ाए गए। नाराज विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की छाया प्रति उपलब्ध कराने की मांग की और कहा जब पूरक परीक्षा दी गई। उसमें ऐसे परिणाम आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन परिणाम आने के बाद वे स्वयं हैरान हो गए। छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को देख शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने उन्हें समझाईश दी कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। 4 महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए
बताय जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में जांजगीर-चांपा जिला के 4 कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें MMR कॉलेज चांपा, TCL कॉलेज जांजगीर, ज्वाज्यल्यदेव नवीन गर्ल्स कॉलेज जांजगीर और भीमराव अंबेडकर कॉलेज के छात्र शामिल थे। विद्यार्थियों ने बताया कि सभी का विषय गणित था और लगभग एक जैसी स्थिति सभी के साथ बनी है।
मामले की जांच कराई जा रही
इस संबंध में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव तरुणधर दीवान ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से शिकायत पत्र मिला है। जिसमें पूरक परीक्षा के मूल्यांकन से संबंधित बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *