बिलासपुर में शुक्रवार 23 जनवरी को “कवि के रंग, लाफ्टर के संग” नामक भव्य हास्य और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें अहसान कुरैशी, भुवन मोहिनी, चेतन चर्चित और सुरेश अलबेला जैसे कलाकार दर्शकों को हंसी और ठहाकों से सराबोर करेंगे। ओरा मेकर्स के इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के रूप में मुख्य सहयोगी है। कार्यक्रम में विकसित न्यू टाउनशिप का ग्रैंड लॉन्च होगा। यह सिर्फ रियल एस्टेट लॉन्च नहीं होगा, बल्कि मनोरंजन, हास्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरपूर एक यादगार शाम भी होगी। हास्य कलाकार और कवि देंगे प्रस्तुति ग्रैंड लॉन्च के अवसर को खास बनाने के लिए “कवि के रंग, लाफ्टर के संग” नामक भव्य हास्य और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने हास्य कलाकार और कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर होगा, जहां लोग न केवल हास्य प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे, बल्कि न्यू टाउन की विशेषताओं और सुविधाओं से भी रूबरू होंगे। आयोजन स्थल न्यू टाउन, कानन पेंडारी के पास, मुंगेली रोड, बिलासपुर रखा गया है, जहां पहुंचना शहर के विभिन्न हिस्सों से आसान है। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के रूप में मुख्य सहयोगी है। बतादें साइड विजिट कर इवेंट के पासेस और जानकारी ले सकते हैं। न्यू टाउन का यह ग्रैंड लॉन्च न केवल रियल एस्टेट में निवेश का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा, बल्कि बिलासपुरवासियों को मनोरंजन और उत्साह से भरी एक यादगार शाम भी देगा।


