लुधियाना| पंजाब सरकार की ओर से चल रही शिक्षा क्रांति की शुरूआत के तहत साहस ग्यासपुरा स्थित स्कूल में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रजिंदरपाल छीना द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने ‘शिक्षा क्रांति मिशन’ से जुड़ी एक स्किट भी प्रस्तुत की, जिसमें सरकारी स्कूलों में पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, सुखदेव गरचा, बलबीर भोला, हरदीप कौर, लखवीर सिंह मौजूद रहे ।


