लुधियाना| जगराओं पुल नजदीक श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट (रजि) द्वारा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन 26 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसमें कथा का वर्णन महा मंडलेश्वर श्री 1008 शिव योगी स्वामी यमुना पुरी द्वारा किया जाएगा। यह कथा 26 अप्रैल से शुरू होकर 04 मई तक चलेगी। कथा का समय शाम 04:15 से 07:15 तक होगा।


