भगवान महावीर के बारे में अवगत करवाया

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर, लुधियाना में भगवान महावीर जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजित सुबह की सभा में छात्रों को भगवान महावीर की शिक्षाओं से अवगत करवाया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने एक पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने नैतिक व्यवहार और विश्व शांति के महत्व पर जोर दिया। साथ ही छात्रों को भगवान महावीर जी की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *