लुधियाना| सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में कामका एकादशी के अवसर पर भगवान श्री राधा गोविंद जी की विधि-विधान से पूजा, अभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। प्रात: मंदिर में श्रंखला बद्ध 1253वां हवन यज्ञ चंदर भूषण परिवार और शर्मा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई और सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा आहुतियां डाली गईं।


