श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर संचालन समिति की बैठक बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार नारसरिया की अध्यक्षता में हुई। मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव के लिए 18 जुलाई से 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। जगतजननी महालक्ष्मी और माता भूदेवी के साथ भगवान का कल्याणोत्सव दाक्षिणात्य पद्धति से संपन्न होगा। भगवान वेंकटेश पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।


