छात्रों ने साहस और देशभक्ति की सीख ली

लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में भारतीय नौसेना बलों के शौर्य, समर्पण और अटूट भावना का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय नौसेना दिवस उत्साह के साथ मनाया। जिसका उद्देश्य युवा विद्यार्थियों में देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति गर्व, सम्मान और जागरूकता की भावना उत्पन्न करना था। इस अवसर पर प्राइमरी विंग के विद्यार्थी नौसेना अधिकारियों, नाविकों और नौसेना कमांडरों की वेशभूषा में आए। नौसेना दिवस के महत्व, भारत की नौसेना की उपलब्धियों के इतिहास और अभियानों की झलक दिखाने वाला एक विशेष रूप से तैयार किया गया वीडियो कक्षाओं में दिखाया गया। चेयरमैन डा. राजेश रुद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नौसेना दिवस हमें हमारे नौसैनिकों की असाधारण प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। जो साहस और सम्मान के साथ समुद्र की अथक रक्षा करते हैं। बच्चों में कम उम्र से ही हमारी रक्षा सेवाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाना जरूरी है। प्रधानाचार्या बलदीप पंधेर ने कहा, ऐसी गतिविधियों के माध्यम से, हमारा उद्देश्य अपने छात्रों में कृतज्ञता, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *