भारतीय नौसेना के इतिहास, वीरता और योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया

लुधियाना| ऊधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर में सशस्त्र बलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य देश की सुरक्षा करने और राष्ट्र के सतत विकास में योगदान देने वाली भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। इस अवसर पर शिक्षिका किरण बाला ने देश की संप्रभुता की रक्षा में भारतीय नौसेना के इतिहास, वीरता और योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने छात्रों को नौसेना कर्मियों के साहस और समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *